बागपत। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर और संचालन महामंत्री आजाद धामा ने किया। उन्होंने बताया कि केंद्री संघर्ष समिति के आह्वान पर हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर छह, सात और आठ अगस्त को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इसमें केपी सिंह, जयवीर सिंह, मूलचंद, नरेंद्र पंवार, सतेंद्र पाल शर्मा, इंद्रपाल, संजय गौड़, देवेंद्र आर्य, जसपाल राणा, अतुल त्यागी, राजीव चौहान आदि रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क
बागपत। रालोद के पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम के तहत बड़ौत में जयंत चौधरी की होने वाली 13 अगस्त को जनसभा को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव रमेश त्यागी ने जनसंपर्क किया। लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। इसमें रमेश त्यागी, कौशिंद्र काठा, देवेंद्र प्रधान, मनोज प्रजापति, राहुल चौहान, कल्लू चौहान, राजीव कुमार, तरुण त्यागी, पप्पू प्रधान आदि रहे।
गांवों में लगाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि नैथला, बिहारीपुर, बागपत की मलिन बस्ती, दोझा, ट्यौढ़ी, बुढ़ेढ़ा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। शिविरों के लिए चिकित्साधिकारी, फार्मेसिस्ट और एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है।
समस्याओं को लेकर अफसरों से मिलेंगे वरिष्ठ नागरित
बागपत। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक पूर्व आईएएस अधिकारी गजराज सिंह के आवास पर हुई। वक्ताओं ने कहा कन्या इंटर कॉलेज, अब्दुल्ला खान मेमोरियल के मेधावियों, शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। बस स्टैंड और रोडवेज बस के संचालन के लिए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। चेयरमैन से मिलकर नाले की समस्या का निदान कराया जाएगा। नरेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य एवं कमिश्नर स्काउट एवं गाइड सेवाओं को यथायोग्य सेवाओं में उपयोग किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष राजपाल दीक्षित, महासचिव ब्रहम पाल रोहिला, राजपाल शर्मा, प्रेमचंद, जगमाल सिंह, गजराज सिंह, देवदत्त शर्मा, ओमप्रकाश हितैषी, अवधेश कुमार शर्मा आदि रहे।