फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव में आज से 24 घंटे बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरा महादेव में आज से 24 घंटे बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

बागपत। पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कांवडिय़ों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार से पुरा में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में शाम छह से सुबह के छह बजे तक निर्बाध आपूर्ति रहेगी। उर्जा निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
बिजली विभाग भी मेले की तैयारियों में जुटा है। एसई रामवीर सिंह ने बताया कि आठ अगस्त से मेला शुरू होगा। इससे पहले कांवड़ियों की सुविधा और व्यवस्थाओं के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कर दी गई है। मंदिर में नो कट के साथ सोमवार से बिजली आपूर्ति होगी। बिजली के जर्जर तारों को हटवाया गया है। जहां भी शिकायत मिलेगी, विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त करेगी। इसके लिए विभाग के लाइनमैन और अन्य अधिकारी मेले और गंाव का दौरा कर चुके हैं। व्यवस्था बाधित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरा के आसपास के गांवों और कईं कांवड़ मार्ग के गांवों में नो कट के साथ शाम छह से सुबह छह बजे तक आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पुरा में फ्लैग मार्च
बालैनी। पुरा गांव स्थित श्री परशुरामेेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अन्य जिलों से आने वाली अधिकतर फोर्स ने भी आमद दर्ज करा दी है। वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। कांवड़िए यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


चार दिन 24 घंटे खुलेंगे अस्पताल
बागपत। सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सात अगस्त तक कांवड़ मार्ग पर पडने वाले स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुलेंगे। यहां कांवडिय़ों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

पुरा के लिए खास इंतजाम:
- बरनावा से शेखपुरा रोशन कराया गया रास्ता।
- चिकित्सा विभाग की तैनात रही पांच एंबुलेंस।
- कच्चे मार्गों पर रहेगी बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था।
- मेला क्षेत्र में पांच वॉच टावर बनाए गए हैं।
- प्रत्येक शिविर में थाने के सिपाही की ड्यूटी।
- हर थाने से पांच सिपाही कांवडिय़ों के वेश में रहेंगे।
- पीएसी, एंटी माइंस की टीम भी रहेगी मौजूद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें