फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी समाज के लोग छपरौली के विधायक से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोरी समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर रविवार को छपरौली विधायक से मिले। विधायक ने उन्हें समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या मेें लोग कपिल कोरी और नरेंद्र कोरी के संयुक्त नेतृत्व में विधायक सहेंद्र सिंह रमाला से मिले। उन्होंने विधायक को बताया कि जनपद में कोरी समाज के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। इससे समाज के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरी जाति के आवेदनों को यह कहकर रद्द कर दिया जाता है कि उक्त पत्ते पर कोरी जाति के लोग नहीं रहते, जबकि हिंदू जुलाहा रहते हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर 2017 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने यह आदेश दिए थे कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह अनुसूचित जाति मेें किसी जाति को शामिल कर सके अथवा निकाल सके। उन्होंने कहा कि कोरी जाति और हिंदू जुलाहा अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि कोरी जाति के ही लोग हैं। विधायक सहेंद्र ने उन्हें समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसमें प्रदीप कोरी, नरेश कोरी, सचिन कोरी, दिनेश कोरी, अमित, संजीव कोरी, राजसिंह, मुन्नू कोरी, मोहित कोरी आदि रहे।

पूर्व विधायक के पिता के निधन पर शोक जताया
बड़ौत (बागपत)। रालोद के पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना के पिता राजेंद्र सिंह के निधन पर कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। अनेक राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा मेें शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर सुरेश मलिक, राजू तोमर सिरसली, अक्षय मलिक, बसंत तोमर, प्रियवत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें