फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रेलवे क्रासिंग-हाइवे को पार कराएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को हाईवे और रेलवे क्रासिंग पार कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। समय-समय पर इसका निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कुशीनगर रेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट है। एआरटीओ ने शासन के निर्देश पर जहां प्राइवेट स्कूलों के अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चला दिया है। वहीं 15 के चालान भी कर दिए। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षित सड़क और रेलवे क्रासिंग को पार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की रहेगी। बीएसए ने बताया कि कोई भी हादसा होता है, इसकी जिम्मेदारी विद्यालय की होगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में कई क्रासिंग हैं, जहां से प्राइवेट विद्यालय के वाहन बच्चों को लाने और ले जाने का कार्य करते हैं। वहीं हाइवे पर भी दर्जनों स्कूल हैं। इन स्कूलों के बच्चों को सड़क पार करते समय हादसे का खतरा रहता है। इसे देखकर शिक्षक विद्यार्थियों को सड़क पार कराने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें