फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी हिंडन की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। पुरा गांव स्थित हिंडन नदी का सफाई अभियान जारी रही। सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने नदी से जलकुंभी को बाहर निकाला। ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्था के पदाधिकारी भी अभियान से जुड़ते हुए हिंडन की सफाई की।
विज्ञापन

हिंडन को अविरल बनाने के लिए मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने पुरा गांव से निर्मल हिंडन अभियान की शुरूआत की थी। बुधवार को चौथे दिन भी अभियान के तहत विभागीय कर्मचारियों ने सफाई की। नदी को साफ करने के लिए सैकड़ों सरकारी सफाई कर्मचारी, ग्रामीण, जेसीबी और सामाजिक संस्थाएं लगी हैं। सफाई अभियान पर मंडलायुक्त लगातार अपनी नजर बनाए हैं। अधिकारियों से अभियान का फीड बैक ले रहे हैं। इसमें सरकारी कर्मचारी और सामाजिक संस्थाओं के लोग सफाई करने में लगे रहे हैं। निर्मल हिंडन अभियान की टीम भी मेहनत और लग्न से कार्य कर रही है। ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल ने बताया कि मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की यह मेहनत रंग लाएगी। उनकी टीम भी लगातार कार्य कर रही है। हिंडन की सफाई कर रहे है। आसपास के गांवों को भी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें