दोघट (बागपत)।
कस्बा दोघट में जगह-जगह नगे कूड़े के ढेरों ने स्वच्छता अभियान की पोल खोल दी है। गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है और संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। इससे कस्बावासियों में आक्रोश पनप रहा है।
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान ने दोघट कस्बे में दम तोड़ दिया है। कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी कई दिनों से कूड़े को नहीं उठा रहे है। गंदगी के कारण कस्बे में संक्रामक रोग फैलने की खतरा बना हुआ है और मच्छरों की भरमार है। कस्बा के दिनेश, बिट्टू, गोविंद, रविंद्र, रमेश आदि कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कस्बे में फॉगिंग कराने की भी मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को समस्या दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई होगी।