फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकारी के राजा हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के चर्चित देव उर्फ राजा (08) हत्याकांड में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी नवीन त्यागी जिला कारागार में बंद हैं। उधर, मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धमकाने का आरोप लगाया है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मुकारी गांव निवासी अजय त्यागी का बेटा आठ वर्षीय राजा चार जनवरी की रात घर से जागरण देखने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। पिता ने बालैनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने 13 जनवरी को मासूम का शव हिंडन नदी किनारे से बरामद किया । हत्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और मेरठ मार्ग जाम कर दिया था। पुलिस ने गांव के ही नवीन त्यागी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
बालैनी एसओ देवेंद्र कुमार ने एडीजे प्रथम की कोर्ट में केस की चार्जशीट दाखिल कर दी है। उधर, मुकारी निवासी वीरेंद्र ने एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा कि वह अपने जीजा गाजियाबाद के कुम्हेडा निवासी देवेंद्र के साथ अपने मौसेरे भाई नवीन त्यागी की पैरवी करने के लिए गया । आरोप है कि अमित त्यागी एडवोकेट ने उसके साथ अभद्रता की और देख लेने की धमकी दी है। उधर, अमित त्यागी एडवोकेट ने कचहरी चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर वीरेंद्र पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि केस में फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें