फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सभा के लिए सर्वे, तैयारियों में जुटा एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अधूरे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 10 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। एनएचएआई की टीम बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए स्थल का चयन अभी तक नहीं कर सका है। इसके लिए सर्वे कर जिला प्रशासन के समन्वय से जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि सर्वे और नक्शा तैयार कर जल्द ही स्थल का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। सोनीपत के कुंडली के निकट हैलीकाप्टर से पीएम पहुंचेंगे और इसके बाद बागपत तक रोड शो किया जाएगा। गाजियाबाद और सोनीपत के बीच बागपत में ही जनसभा कराने की तैयारी है, लेकिन अभी तक सभा स्थल का चयन नहीं हो सका है। प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि इसके लिए कई स्थलों पर विचार चल रहा है। सर्वे कराया जा रहा है। पाली गांव के अलावा मवी कलां और खेकड़ा स्टेडियम को लेकर विचार किया, लेकिन अभी अंतिम रूप नहीं दिया। जिला प्रशासन से मिलकर जगह का चयन किया जाएगा।

प्रशासन तैयार, अभी तक नहीं मिली आधिकारिक सूचना
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया रविवार को सभास्थल के लिए कई जगहों पर विजिट की गई, लेकिन स्थल का चयन नहीं हो सका है। एनएचएआई के पास सभास्थल के चयन की जिम्मेदारी है। प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


कई प्रोजेक्ट को मिलेगी हरी झंडी : सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से बागपत के विकास को नए पंख लगेंगे। कोशिश की जा रही है कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के उद्घाटन समेत कई अन्य प्रोजेक्ट का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें