फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक न होने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पशु स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां गांव में डॉक्टरों की तैनाती न होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि चिकित्सक न मिलने के कारण ही दो मवेशियों की मौत हो चुकी है। वहीं, दर्जनों पशु बीमार हैं। पशुपालकों को झोलाछाप चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव में बृहस्पतिवार पशु पालक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां उन्हें डॉक्टर नहीं मिला। इस पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि पशुओं के डॉक्टर न आने से चार गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस केंद्र से सरूरपुर कलां, बिहारीपुर, खेड़की और लधवाड़ी जुड़ा है जबकि पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर केंद्र पर पहुंचते हैं। वहां उन्हें डॉक्टर नहीं मिलते जबकि सरूरपुर निवासी रणवीर सिंह का बछड़ा और ओमवीर की गाय उपचार के अभाव में मर गई है। इसके अलावा चारों गांवों में दर्जनों मवेशी बीमार चल रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी जल्द यहां पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं की तो इसके विरोध में कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि सरूरपुर कलां केंद्र पर एक डॉक्टर को अटैच किया गया है जो नियमित रूप से पहुंचकर पशुओं का उपचार कर रहे हैं। सुभाष नैन, विनोद, रणवीर सिंह, सुधीर आर्य, नरेश नैन, कोमिल, वीरेंद्र, रमेश, विनीत, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें