फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चरण में बनेगा हाईवे 709बी, पहले बागपत में निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वेस्ट यूपी के चार जिलों से होकर गुजरने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई को हैंडओवर कर दिया है। तीन चरण मेें हाईवे का निर्माण होगा। पहले चरण में लोनी बार्डर से बागपत की सीमा में शामली सीमा तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले इस पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि यूपी सरकार की एनओसी के बाद अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हैंडओवर कर दिया है। मंत्रालय ने हाईवे का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हाईवे पर तीन चरण में काम शुरू होगा। पहले चरण में लोनी बॉर्डर से बागपत जिला, दूसरे चरण में शामली और तीसरे चरण में सहारनपुर जिले से हाईवे के अंत तक निर्माण कार्य किया जाएगा। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने एनओसी नहीं दिए जाने के कारण ही हाईवे के निर्माण कार्य में देरी हुई है।

12 सौ करोड़ में भरे गए गड्ढ़े
बागपत। हाईवे के गड्ढ़ों की वजह से चार जिले के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। गौरीपुर मोड़ समेत अन्य जगहों के गड्ढ़े भरने के लिए 12 सौ करोड़ रुपये मंजूर किए, इनमें उपशा ने गौरीपुर मोड़ पर काम शुरू करा दिया है। यह हाईवे गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरता है।
विज्ञापन


बागपत में 51 किमी तक बनेगा हाईवे
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे का निर्माण फाइलों में दर्शाकर 455 करोड़ रुपये डकार लिए । हकीकत में गाजियाबाद से लेकर सहारनपुर तक स्टेट हाइवे में जगह-जगह पैबंद (टुकड़ी) लगी है। बागपत के करीब 51 किमी के टुकड़े से गुजरना दुश्वारियों से भरा है। पुलिया तक का निर्माण पूरी तरह से अधूरा पड़ा हुआ है।

पांच साल पहले हुआ था निर्माण शुरू
बागपत। चार लेन के प्रस्तावित हाइवे पर कार्य की शुरूआत 30 मार्च 2012 को हुई थी, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) की ओर से आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में छह सितंबर 2016 तक हाइवे निर्माण कराने की बात कही गई थी। ठेकेदार कंपनी के निदेशकों समेत अन्य लोगों के खिलाफ 455 करोड़ के घपले का मुकदमा दर्ज हो चुका है।


चार या छह लेन का बनेगा हाईवे
बागपत। हाईवे के निर्माण की कागजी कार्रवाई चल रही है। ट्रैफिक अधिक देखते हुए यह भी प्रयास किया जा रहा है कि इसका निर्माण छह लेने का कराया जा सके। हालांकि चार लेन के निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें