पिलाना (बागपत)। केरल में कपड़े बेचने गए बागपत के दो युवकों की मौत हो गई। उनका एक साथी घायल हो गया। परिजनों ने दिल्ली तक हैलीकाप्टर से उनके शवों को मंगवाया। घर पर पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया ।
रोशनगढ़ निवासी आबिद और अशरफाबाद थल निवासी नबाव अली समेत तीन युवक कुछ समय पहले कपड़ा बेचने के लिए केरल में गए थे। दो दिन पहले आबिद और नवाब की सड़क हादसे में मौत हो गई । उनका तीसरा साथी घायल हो गया । उसको अस्पताल में भर्ती कराया । वहां की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही फोन से इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी । हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । परिजनों ने केरल से हैलीकाप्टर से दोनों शवों को दिल्ली तक मंगवाया। मंगलवार शाम शव उनके घर पर शव पहुंचे। बाद में गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।