फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत टीम गांव में आई तो बंधक बनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छछरपुर गांव मेें मंगलवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ पंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया गांव में विद्युत निगम की टीम घुसी तो उसे बंधक बना लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में बावली, मलकपुर, छछरपुर, गूंगाखेडी सहित अन्य गांवों के लोगों ने भाग लिया। पंचायत में ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि विद्युत निगम की ओर से बिलों को जमा कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों का गन्ना मलकपुर चीनी मिल पर जाता है। लेकिन वर्षों से मनमाना ढंग से मिल अधिकारी किसानों का करोड़ों रुपये बकाया गन्ना भुगतान दबाएं बैठे है। सैकड़ो बार हंगामे, प्रदर्शन करने के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा है। लोग भुगतान न मिलने के कारण भूखमरी की कगार पर पहुंचे गए हैं। लेकिन ऊर्जा निगम की टीम लगातार गांव में चेेंकिग अभियान चलाकर लोगों पर बिल जमा करने का दवाब बना रही है। आरोप लगाया कि कई बार टीम लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाते हुए अवैध वसूली कर ले जाती है। निगम के अफसरों से बकाया भुगतान न होने तक चेकिंग अभियान रोकने का अनुरोध किया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत में सर्वसम्मत्ति से गांव में टीम के घुसने पर बंधक बनाने का निर्णय लिया गया। पंचायत में महिपाल, अशोक, दीपक, तेजवीर, महेंद्रपाल, राजेंद्र, सुरेंद्र, पंकज, महावीर, जयपाल, सुरेशपाल, संजीव शामिल रहे। पंचायत की अध्यक्षता हरपाल सिंह ने की। संचालन ग्राम प्रधान और एडवोकेट अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें