फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की धनराशि लौटाकर नजीर बन गए 26 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय की धनराशि लौटाकर नजीर बन गए 26 गांव
विज्ञापन

बागपत। शौचालय निर्माण और प्रोत्साहन राशि को लेकर आए दिन शिकायतों का दौर चलता है। लेकिन जिले के 26 गांव ऐसे हैं, जिनके लाभार्थियों ने सरकार की 121.80 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि को वापस कर अपने संसाधनों से शौचालयों का निर्माण कराने का काम किया है। अन्य लाभार्थियों और गांव के लिए ऐसे ग्रामीण प्रेरणा बन गए हैं।
जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए लाजवाब बागपत नाम से अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज विभाग के इस अभियान में शौचालय निर्माण की शिकायतें और प्रोत्साहन राशि नहीं दिए जाने की शिकायतें आए दिन मिलती रही। कई गांवों के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में भी हंगामा किया। अभियान के जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने बताया कि जिले के 26 गांव ऐसे हैं, जिनके लाभार्थियों ने प्रोत्साहन राशि को लौटा दिया। इनमें सैडपुर कलां, पूरणपुर नवादा, सुभानपुर, बसी, भेड़ापुर, फुलैरा, निरोजपुर एम्मा, घिटौरा, डूंडाहेड़ा, नूरपुर मुजविदा, पलड़ी, जौहड़ी, बावली, औसिक्का, ईदरीशपुर, हसनपुर मसूरी, विनयपुर, लहचौड़ा, ललियाना, सरूरपुर कलां, खेड़की, बिहारीपुर, पुट्ठी ब्राहमण, कोताना, बासौली और बाछौड़ के लाभार्थियों ने प्रोत्साहन राशि वापस कर दी। कुल मिलाकर यह धनराशि 121.80 लाख रुपये बैठती है। इन ग्रामीणों का कहना था कि शौचालय खुद के लिए है तो खुद के रुपयों से ही इनका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------
इनसेट
19 नवंबर को बागपत खुले में शौच मुक्त
बागपत। अभियान के समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने बताया कि जिले को विश्व शौचालय उपयोग दिवस पर खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह के अलावा विधायक मौजूद रहेंगे। जिले के 245 ग्राम पंचायतों ने ओडीएफ का संकल्प पत्र दे दिया है। जांच का कार्य अंतिम चरण में है।
-----------------
इनसेट
जिले में 33147 शौचालयों का निर्माण
बागपत। जिले में अभियान के तहत 33147 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। 15 अगस्त तक 202 राजस्व ग्रामों ने संकल्प पत्र दे दिए थे, इसके बाद 80 राजस्व गांवों में तेजी से कार्य कराया गया। जिले में ग्राम पंचायतें 245 हैं, जबकि राजस्व ग्रामों की संख्या 282 है।
-----------------
इनसेट
...लेकिन जारी रहेगा अभियान
बागपत। 19 नवंबर को जिले में को खुले मे शौच मुक्त घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद अभियान जारी रहेगा। जनपदीय समारोह में यह घोषणा होगा। ग्राम प्रधान, सचिव और स्वच्छाग्रही और प्रेरक सम् मानित होंगे। ओडीएफ के पश्चात व्यवहार परिवर्तन के स्थायीकरण के लिए पोस्ट ओडीएफ जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

-----------------
इनसेट
इसे कैसे खुले में शौच मुक्त कहेंगे?
बागपत। जिले में अभी भी ऐसे परिवार हैं, जो खुले में शौच जा रहे हैं। यही नहीं जिनके घरों में शौचालय है, ऐसे भी लोग ओडीएफ अभियान को झटका दे रहे हैं। कलक्ट्रेट के पास ही निवाड़ा में झुग्गी डालकर रहने वाले परिवार और इन दिनों अधिकतर कोल्हुओं पर रह रही लेबर भी अभियान पर सवाल खड़े कर रही है। नवंबर माह में ईंट-भट्टों शुरू होंगे, लेबर यहां पहुंचनी शुरू हो गई है। यहां रहने वाले मजदूरों के लिए शौचालय की व्यवस्था कम ही होती है। यह मजदूर भी खुले में शौच करने को मजबूर होते हैं, ऐसे में ओडीएफ पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। इसके अलावा देहात में कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं है और धनराशि के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें