फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमौली से सरूरपुर शादी में सरीक होने जा रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर दिल्ली बस स्टैंड के पास बड़ौत डिपो की बस की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। इससे हाईवे मार्ग जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा और चालक को हिरासत में लिया। महिला परिजनों के साथ चमोली उत्तराखंड से सररूपुर शादी में शामिल होने जा रही थी ।
विज्ञापन

मृतक महिला पार्वती देवी (48) पत्नी गोविन्द सिंह वन गांव चमोली उत्तराखंड की रहने वाली थी। सोमवार को शाम के समय जब वह परिजनों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली बस स्टैंड से रोडवेज बस से उतरी तो पीछे से आ रहे बड़ौत डिपो की बस ने उसे कुचल लिया, इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। अन्य परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस हादसे के बाद परिजनों मेें कोहराम मच गया है। इस संबंध में महिला के पति गोविंद सिंह ने आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें