स्वास्थ्य विभाग ने शैक्षिक संस्थानों में कैंप लगाकर किया टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में चार दिन में 15 से 18 वर्ष आयु के 14 हजार 143 किशोरों ने सुरक्षा का टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को भी शैक्षिक संस्थाओं में कैंप लगाकर किशोरों का टीकाकरण किया। टीकाकरण के चौथे दिन 5928 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
जिले में चार दिन में 15 से 18 वर्ष के 14143 किशोरों ने टीकाकरण कराया है। टीकाकरण के पहले दिन सोमवार को 1305, मंगलवार को 2450, बुधवार को 4460 और बृहस्पतिवार को 5928 किशोरों ने टीकाकरण कराया। बृहस्पतिवार को बड़ौत ब्लॉक में सबसे अधिक 1767 और छपरौली ब्लॉक में सबसे कम 520 किशोरों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने और कोविड गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक टीकाकरण
बागपत 839
बड़ौत 1767
बिनौली 1200
छपरौली 520
खेकड़ा 858
पिलाना 744
कुल 5928