बागपत। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक सिसाना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें जूनियर छात्रों ने सीनियर को विदाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित किया। यहां के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। अभिभावक भी पढ़ाई से संतुष्ट है। उनका मकसद है स्कूल के छात्रों को अच्छी शिक्षा देना है। छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कविता, नाटक मंचन, गीत की प्रस्तुति दी। शिक्षक रीना कुमारी ने बच्चों को शिक्षाप्रद सीख दी। एसएमसी के अध्यक्ष उस्मान ने भी संबोधित किया। इसमें मोनू सिंह, रीना, मोनू सिंह, नीलम भास्कर, कुशलता चौहान, आरती चौहान, अनुषी जैन, अर्पित जैन आदि रहे।