बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल में रविवार को गांधी धाम समिति ने आठ दिवसीय विश्व कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया।
रविवार सुबह बीएसएनएल के महाप्रबंधक चंद्रहास और गांधी धाम समिति के प्रधान सतीश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। वैदिक विद्वान योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि यज्ञ मानव कल्याण का सर्वोत्तम साधन है। जब हमारे अंदर कल्याणकारी संकल्प होंगे, विचार शुद्ध हो जाते हैं तो जीवन में सुख आ जाते हैं। परमात्मा से ये ही प्रार्थना करनी चाहिए कि हमारा मन शिव संकल्प व अच्छे विचारों वाला हो। परमात्मा की प्राप्ति श्रेष्ठ विचार बनाकर समर्पण से होती है।
महायज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि विशेष ज्ञान, कर्म और उपासना विद्या का हमें ज्ञान हो तो जीवन का कल्याण संभव है। आचार्य अंकुर भारद्वाज ने ईश भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री, जयवीर दत्त, सोमदत्त भारद्वाज, देवेंद्र शास्त्री, सुनील शास्त्री, गंगाशरण शास्त्री, रोहित, ऋषि ब्रह्मचारी, निखिल व यश कुमार ने अपनी यज्ञशाला पर वेदपाठ किया। इस दौरान शौदान शास्त्री, बीईओ सतीश शर्मा, महेंद्र सिंह आर्य, जेपी त्यागी, अनीता, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, धनपाल बैंसला, सूरज बैंसला, प्रमोद नारंगपुर, अजय त्यागी, यशोधर्मा सोलंकी आदि मौजूद रहे।