फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस सेंटर के खिलाफ एसडीएम से की शिकायत, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के नजदीक एक मोबाइल फोन कंपनी के सर्विस सेंटर पर तैनात कर्मचारियों पर फोन यूजरों के साथ अभद्रता करने और सर्विस के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध मेें दूसरे दिन शनिवार को आक्रोशित युवाओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व मेें तहसील पर पहुंचे सिनौली, मलकपुर, बावली, बड़ौत, बिजरौल आदि गांव के युवाओं का कहना था कि उन्होंने 31 अगस्त 2017 को एक कंपनी का मोबाइल फोन ऑनलाइन खरीदा था। फोन की वारंटी एक साल की थी। जिसमें अभी भी एक माह 10 दिन बाकी है। लेकिन फोन सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, फोन में पड़ने वाले सिम में सिग्नल न आने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि जब फोन की सर्विस कराने के लिए कंपनी के सर्विस सेंटर जो बिनौली रोड पर रेलवे क्रांसिग के पास है गए तो वहां पर कर्मचारियों ने अभद्रता की। इस समस्या का विरोध न करने वाले यूजरों से सर्विस के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। प्रतिदिन 40 से 50 लोग इसी समस्या को लेकर सर्विस सेंटर पर पहुंचे है, उनके साथ भी अभद्रता की जाती है। यदि कोई इसकी शिकायत करने के लिए मैनेजर या अन्य अधिकारी का नंबर मांगते है तो उन्हें फोन नंबर तक नहीं दिया जाता। बाद मेें एसडीएम अरविन्द कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग उठायी। एसडीएम अरविन्द कुमार का कहना था कि इस संबंध में कंपनी के सर्विस सेंटर पर तैनात कर्मचारियों की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इनमें नगेंद्र, राहुल, गुलशन, सुनील, आंसु, आवेक, अरविंद पंडित, राजीव, आजाद, कपिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें