फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने प्लास्टिक हटाओ व जीवन बचाओ का नारा देते हुए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा, मोनिका शर्मा व रवि, फारूख महमूद ने से किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक एक धीमा जहर है, जो प्रतिदिन पृथ्वी को मार रहा है। ये प्रदूषण, वन्य जीवन को खत्म करने और पृथ्वी के विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार है। प्लास्टिक के प्रदूषण के कारण तथा हमारे प्लास्टिक बैग के अनावश्यक उपयोग करने तथा सड़कों के किनारे फेंकने से हमारा ग्रह संक्रमित हो रहा है। कई जानवर इन्हें खाने की चीज समझकर खा लेते हैं, जिसके बाद उनकी मौत हो जाती है। बच्चों ने प्लास्टिक हटाओ व जीवन बचाओ का नारा दिया और जूट के बैग का प्रयोग करने का आह्वान किया। संचालन मोनिका शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें