फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान की रोपाई में मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है, अभी ओर कुछ दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यदि ओर मेघा बरसेगा तो इसका फायदा धान की रोपाई करने वाले किसानों को पहुंचेगा। अन्य फसलों का भी इसका फायदा होगा।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर अचानक मौसम खुशनुमा हो गया और झमाझम बरसात से लोगों के चेहरे खिल गए। इससे लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। उधर धान की रोपाई के इंतजार में बैठे किसान भी ओर अधिक बरसात की कामना कर रहे हैं। किसानों मेें दिनेश, प्रदीप, राज कुमार, यशवीर ने कहा यदि ओर बारिश होती है तो इससे धान की रोपाई करने में लाभ पहुुंचेगा और मजदूर भी आसानी से मिल जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई के तीसरे सप्ताह में भारी बारिश की अटकलें है। वहीं रविवार की दोपहर को निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। वहीं दोपहर बाद सूरज का बादलों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने कहा बरसात से ईख, ज्वार व अन्य फसलों को बहुत फायदा पहुंचेगा। धान की रोपाई के लिए भी पानी की जरूरत पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें