फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में चलेगा डायलेसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल स्थित बर्न वार्ड में जल्द डायलेसिस यूनिट का स्थापना होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली। इसी माह लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शासन से इसकी स्वीकृति हो गई। सीएमएस ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी।
विज्ञापन

दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद और हरियाणा के सोनीपत सहित अन्य स्थानों पर डायलेसिस कराने के लिए लोगों को जाना पड़ता था। मरीज के साथ-साथ उनके तीमारदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इससे पीड़ित रोगी की हालत खराब हो जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा। जल्द जिला अस्पताल बर्न वार्ड में डायलेसिस यूनिट की स्थापना होगी। शासन से इसकी यूनिट लगाने के लिए अनुमति मिल गई है। पब्लिक प्राइवेट पार्टरनशिप मॉडल पर ही यूनिट चलेगी। जिस कंपनी को इसका टेंडर हुआ है उसके प्रतिनिधियों ने अस्पताल में आकर इसका निरीक्षण कर लिया है। जिसको उन्होंने पास कर दिया है। इसी माह यूनिट पर काम शुरू हो जाएगा। कंपनी से डॉक्टरों से लेकर अन्य कर्मचारियों की तैनाती होगी। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी। उन्होंने बताया कि जिस प्राइवेट कंपनी को इसका टेंडर हुआ है उसके प्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर लिया है। जल्द यूनिट पर काम होगा। डायलेसिस यूनिट में 10 कर्मचारी रहेंगे। इसमें दो डॉक्टर, स्टाप नर्स, स्वीपर सहित अन्य कर्मचारी रहेंगे।

बर्न वार्ड की सफाई करा दी
सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि बर्न वार्ड की सफाई करा दी। जो भी कमी है उसको पूरा करा दिया। डायलेसिस यूनिट लगाने वाली कंपनी के डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें