विधायक लोकेश दीक्षित को पार्टी से
निष्कासित करने पर नाराजगी जताई
बड़ौत। छपरौली रोड स्थित ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में शुक्रवार को संपन्न हुई सर्वसमाज की बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा विधायक लोकेश दीक्षित को निष्कासित करने पर नाराजगी जताई गई।
बैठक में कॉलेज प्राचार्य डा. सत्यप्रकाश वशिष्ठ ने कहा कि विधायक लोकेश दीक्षित बेहद साफ छवि के व्यक्ति हैं। उनके दामन पर आज तक किसी किस्म का दाग नहीं लगा है। डा वशिष्ठ ने कहा कि मुन्ना बजरंगी हत्याकांड मेें उनकी कोई भूमिका नहीं है। जांच रिपोर्ट आन पर यह बात साफ हो जाएगी। मुन्ना बजंरगी के परिजनों ने भी पूर्व विधायक पर कोई शक जाहिर नहीं किया। दीपक शर्मा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती मनमानी कर रही हैं। सभी विधायकों से आर्थिक उगाही की जाती है। इसके चलते सम्मानित पूर्व विधायक को अपमानित तरीके से निष्कासित किया गया है। बैठक मेें डा रमेशचंद वशिष्ठ, डा विजय शर्मा, डा. विकाश वशिष्ठ, अरविंद स्वामी, मदनमोहन शर्मा, जावेद अहमद, इमरान खान, पंकज जैन, राकेश जैन, सचिन सिंह, हरिकिशन सिंह, रक्षाराम शामिल रहे।