फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय कट ऑफ मेरिट का इंतजार कर रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। विवि द्वारा जारी की गई द्वितीय कटऑफ मेरिट के तहत नगर के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, लेकिन अब भी बहुत से छात्र-छात्राएं प्रवेश पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

विवि द्वारा दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक कॉलेज व जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कालेज मेें प्रथम व द्वितीय कट ऑफ मेरिट जारी की जा चुकी है। द्वितीय कटऑफ मेरिट के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। पूरे दिन प्रवेश पाने को लेकर अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी, हालांकि अब भी बहुत से छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाए हैं और विवि द्वारा तृतीय कटऑफ मेरिट का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को तीनों कॉलेजों में छात्र-छात्राएं तृतीय कटऑफ मेरिट के बारे में शिक्षकों से पूछताछ करते नजर आए। इस संबंध में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह का कहना था कि तृतीय कटऑफ मेरिट के संबंध में विवि के कुलपति से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें