फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी और दोघट में टूटी नहर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। चौगामा नहर की टीकरी और कुरथल शाखा में लोई से पानी छोड़ा गया, लेकिन पानी आते ही नहर जगह-जगह से टूट गई। इससे टीकरी और दोघट में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इससे गेहू की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। बाद में किसानों ने नहर में पानी बंद कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोई से चौगामा नहर की टीकरी और कुरथल शाखा में पानी छोड़ा गया। पानी आते ही दोनों नहर जगह-जगह से टूट गई। इससे टीकरी और दोघट में सैकड़ों बीघा फसल जल मग्न हो गई है। किसानों ने बताया क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। पानी भरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी । सूचना के बाद नहर में पानी बंद करा दिया। किसान महावीर, नरेंद्र, विजय, गुड्डू, बिट्टू, अनिल, रामपाल, जयवीर, रामवीर, जसवंत, जितेंद्र, रामपाल शर्मा, महीपाल आदि ने कहा कि जिस समय किसानों को पानी की जरूर होती है, उस समय तो नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता और जब पानी की जरूरत नहीं होती, तब नहरों में पानी छोड़ दिया है। चौगामा नहर अभी जगह-जगह से कच्ची है। इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। पानी भरने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को नुकसान होता है। इस संबंध में चौगामा नहर के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि टूटी नहर को ठीक कराया जा रहा है। गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। इसलिए 15 दिन बाद नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें