बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज का एमएससी रसायन विज्ञान के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एमएससी रसायन विज्ञान के प्रथम सेमेस्टर में 24 छात्र-छात्रा अध्ययन कर रहे थे। कंचन चौहान ने 82.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, कुनिका ने 79.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और प्रवीण वर्मा ने 76.2 प्रतिशत अंक तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय सेमेस्टर में अनामिका यादव ने 88.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, हिमानी ने 83 प्रतिशत के साथ द्वितीय और कल्पना ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उधर, महाराणा अग्रसेन कॉलेज ऑफ हॉयर एजुकेशन में बीबीए तृतीय और पंचम सेमेस्टर का परिणाम घोषित हआ। आयुष जैन ने पंचम सेमस्टर में 69 प्रतिशत और तृतीय सेमस्टर में अंकुश ने 67 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निदेशक अरविंद गुप्ता, वैभव मित्त, प्रिंस सिंघल, रोहित शर्मा, कविता मानव, विजय वर्मा, दीपिका कौशिक, शालिनी, बबीता, सौरभ त्यागी, गौरव आर्य, विक्रांत चौधरी, रामकिशोर, ललित शर्मा मौजूद रहे।