बागपत। विद्युत निगम का अभियान जारी रही है। रविवार को चेकिंग कर बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। शहर से 1.10 लाख रुपये की वसूली की गई। कैंप के माध्यम से 1.30 लाख रुपये की वसूली की।
नगर की शौकत मार्केट में नौ दुकानदारों पर विद्युत निगम का बिजली के बिल का हजारों रुपये का बकाया चल रहा है। नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा नहीं कराया जा रहा था। इसके चलते एसडीओ विकल्प महेश के नेतृत्व में निगम की टीम ने शहर की शौकत मार्केट बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। गैर वाणिजिक कनेक्शनों को काटा गया। वहीं 1.10 लाख रुपये की वसूली की । उन्होंने बताया टीम मीतली गांव में पहुंचा। वहां 12 हजार रुपये की वसूली की। इसके अलावा नैथला से 28 हजार रुपये की वसूली की । उन्होंने कैंप के माध्यम से बकायेदारों ने 90 हजार रुपये की वसूली की। एसडीओ ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। सोमवार को मीतली गांव में बकायेदारों के जांच और कनेक्शन काटने के बाद भी लाइट जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।