फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में विजय और तनु का रहा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ में विजय और तनु का रहा जलवा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
रेजोनेंस पब्लिक स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में जीत हासिल करने के लिए जमकर पसीना बहाया। विजेताओं को प्रबंधक ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण कुमार तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक और कोच सुबोध ने किया। प्रबंधक प्रवीण कुमार का कहना था कि खेलों में प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, उनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता पैदा होती है। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन हुए कबड्डी के मुकाबले में कक्षा ग्यारह और बारह के बीच हुआ। इसमें कक्षा ग्यारह की टीम ने मुकाबला जीता। फुटबाल मैच कक्षा एक और दो की टीम के बीच खेला गया। इसमें कक्षा दो की टीम विजयी रही। सब-जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मानव प्रथम, आदित्य द्वितीय, संयम कौशिक तृतीय, जूनियर बालक वर्ग में रिषभ प्रथम, अनिकेत द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहा। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में विजय ने प्रथम, यश मलिक ने द्वितीय और अर्जुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग की 100 मी दौड़ में तनु प्रथम, साक्षी द्वितीय, तानिया तृतीय, जूनियर वर्ग में पायल प्रथम, शिवानी द्वितीय, आयुशी तृतीय रही। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में तनु प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, निक्की तृतीय रही। विजेताओं को प्रबंधक, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन पीटीआई सुबोध कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में शर्विष्ठा पंवार, प्रमोद तोमर, अनुज तोमर, आकाश, विकास तोमर, संजय का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें