फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रथम दिन प्रतियोगिता में नरगिस और अर्जुन का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में नरगिस और अर्जुन का रहा दबदबा
विज्ञापन

बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न मुकाबले हुए। जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शिक्षक और साथी छात्रों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित हुए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जय भारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की सचिव शबनम त्यागी और विद्यालय के अध्यक्ष श्याम सिंह गुर्जर ने फीता काटकर किया। ट्रस्ट सचिव ने कहा मेहनत और लगन से खेलों में प्रतिभाग करें। हार होने पर निराश न हो, इससे आगे बढ़ने प्रेरणा मिलती है। अगली बार जीत जरूर मिलेगी। खेल में कभी भी क्रोध की भावना से नहीं खेलना चाहिए। इससे आपसी सहयोग बढ़ता है। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नरगिस प्रथम, निधि द्वितीय और तनुजा तृतीय रही। 800 मीटर में निधि प्रथम, नरगिस द्वितीय और कोमल तृतीय रही। लंबी कूद में नरगिस प्रथम, कोमल द्वितीय एवं निधि तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्जुन प्रथम, अक्षय द्वितीय, आबिद तृतीय रहा। 800 मीटर में में अर्जुन प्रथम, अक्षय द्वितीय, जावेद खान तृतीय रहा। लंबी कूद में अर्जुन प्रथम, अक्षय द्वितीय और मोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। रामकुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार, दिव्या शर्मा, चंचल शर्मा, दिव्या, तेजपाल, बिजेंद्र सिंह, मनोज कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें