बड़ौत (बागपत)।
कोताना गांव में पिछले कई माह से सफाई न किए जाने पर गांव में संक्रामक रोग फैल रहे हैं, इस कारण गांव के आधा दर्जन लोग बीमार हैं और समस्या से जूझ रहे हैं।
गांव निवासी ओमप्रकाश, इलियास, सहदेव, शौकीन, अकरम, जाहिद, महरूम, कय्यूम, इस्लाम, हनीफ आदि ने कहा पिछले दो माह से गांव में सही ढंग से सफाई नहीं रही है। जिस कारण पूरे गांवों में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में संक्रामक रोग फैलने के कारण गांव के शकील, सलीम, मेहरबान, कय्यूम आदि पिछले कई दिनों से बीमार पड़े हैं। गांव में सफाई न होने पर गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है, जिस कारण वहां से गुजरना भी अब मुश्किल हो रहा है। समस्या को लेकर दर्जनों बार तहसील अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नही की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन पर बैठ जाएंगे। वहीं ग्राम सचिव प्रिंस जैन ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।