फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया और उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रेल हादसे मारे गए लोगों और गोरखपुर में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा राजीव गांधी ने भारत में सूचना क्रांति की अलख जगाई और उनके समय में ही कंप्यूटर, मोबाइल देश में प्रचलित हुआ। राजीव गांधी ने ग्राम विकास को प्राथमिकता दी। कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में अमन, चैन, शांति व संप्रदायिक सद्भावना की मिशाल कायम की। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का रास्ता भी उन्होंने खोला और युवा पीढ़ी को सत्ता और शासन में हिस्सा दिलवाया। इस मौके पर खतौली में ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज की कमी से मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी । इसमें तेजपाल शर्मा, हेमंत एडवोकेट, शैलेंद्र प्रधान, अतुल शर्मा, जाहुल हसन, योगेश, राम कुमार, सोहन पाल, रवि शर्मा, ओंकार दत्त, अशोक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें