बागपत-मेरठ मार्ग पर स्कूल बस के कागजों की मोबाइल में जांच करते परिवहन विभाग के अधिकारी
बागपत। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ओवरलोड वाहन और स्कूल वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। विभाग की टीम ने 13 वाहनों को सीज और दो स्कूल वाहनों के चालान किए।
एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मेरठ-बागपत हाईवे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने मेरठ-बागपत हाईवे पर सात ओवरलोड वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा बकाया जमा न करने पर चार और मानक पूरे न मिलने पर दो स्कूल बसों को भी सीज किया गया। टीम ने फिटनेस न मिलने पर दो स्कूल बसों के चालान किए। उन्होंने बकाया कि नोटिस जारी करने के बाद भी स्कूल संचालक वाहनों की फिटनेस नहीं करा रहे हैं। विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर मानक पूरे न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।