बागपत। जिलेभर में संत रविदास जयंती मनाई गई। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंदिर में भजन कीर्तन, पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया। भक्तों से उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
सिसाना रोड स्थित बाबा रविदास शिव मंदिर में मंगलवार को संत रविदास जी की जयंती मनाई । पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें बाबा का गुणगान किया। परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। समाज के लोगों ने बताया कि रविदास का जन्म 14वीं शताब्दी में वाराणसी के एक परिवार में हुआ । निर्गुण संप्रदाय के इन्हें प्रसिद्ध संत माना जाता था। अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने अनुयायियों, समाज और देश को धार्मिक और सामाजिक संदेश दिया था। नरेश कुमार, सचिन, अमरदीप, राकेश, कृष्णपाल, रमेश, बृजपाल, महावीर मौजूद रहे।