बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव के पास कार से टक्कर लगने से घायल बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। इसका चालक फरार हो गया। युवक के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौरव (32) पुत्र सोमपाल गांव महादेव सरधना मेरठ का रहने वाला था। रविवार देर शाम वह बाइक पर अपने गांव महादेव से बरनावा होते हुए बड़ौत आ रहा था। जब वह बड़ौत-बिनौली मार्ग पर वाजिदपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो बड़ौत से बिनौली की ओर जा रही एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रविवार देर रात गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद कार खाई में पलट गई और चालक भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। युवक के पिता सोमपाल ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।