फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में भैसाना गन्ना मिल के गन्ना क्रय केंद्र डी पर सामान्य प्रजाति का गन्ना न तौलने से नाराज किसानों ने गांगनौली-टीकरी मार्ग जाम कर दिया और धरना देकर बैठ गए। किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाया। इसके बाद मिल के महाप्रबंधक ने सामान्य प्रजाति के गन्ने की तौल शुरू कराई। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कस्बे में भैसाना गन्ना मिल के पांच गन्ना क्रय केंद्र स्थापित हैं, लेकिन इन पर सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं तौला जा रहा है। किसान शनिवार को डी गन्ना क्रय केंद्र पर सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंचे तो तौल लिपिक संजीव मलिक ने गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। क्रय केंद्र पर धरना देकर तौल लिपिक को बंधक बना लिया। गांगनौली-टीकरी मार्ग पर गन्ने से लदी बुग्गी खड़ी कर जाम लगा दिया। किसानों ने कहा कि किसी भी कीमत पर मिल की तानाशाही नहीं चलने देंगे। किसानों ने इसकी सूचना मिल के महाप्रबंधक जंग बहादुर तोमर को दी। महाप्रबंधक ने तौल लिपिक से सामान्य प्रजाति के गन्ने की तौल शुरू कराकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर धर्मेंद्र, मन्नू राठी, इकबाल सिंह, ओमपाल, रामवीर, संजय, तेजवीर, अजीत, चरण सिंह, आजाद, कालूराम, सुधीर, इंद्रपाल, हरपाल, गुलबीर, जगपाल, सतेंद्र, गुलवीर, रामपाल, नीरज, छोटू, अमित रहे।

विद्युत लाइन पर गन्ने से लदा ट्रक पलटा
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक पलट गया, जिस कारण हाईटेंशन विद्युत लाइन का जोड़ा टूट गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। बिजली के तार आपस में टकराने से गन्ने में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और काबू पर काबू पाया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। गन्ने से लदा ट्रक भैंसाना चीनी मिल जा रहा था। विद्युत लाइन के खंभे टूटने से गांव में बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें