अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मिड-डे मिल महिला कर्मी वेलफेयर कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें महिलाओं ने प्रशासन से मानदेय बढ़ाकर 11 हजार रुपये कराने की मांग की।
इसमें समिति की अध्यक्ष अनिता देवी व संतोष देवी ने कहा कि हमारी काफी पुरानी मांग मानदेय बढ़ाने की चल रही है। हमें एक हजार रुपये माह मानदेय मिलता है। इसमें परिवार का गुजारा नहीं होता है। मानदेय एक हजार की जगह ग्यारह हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मई माह से अभी तक मानदेय नहीं दिया। बारह माह का मानदेय बैंक खातों में आना चाहिए। इसमें अनिता देवी, संतरेश देवी, शशि देवी, विमलेश, लक्ष्मी, रेनु, सुमन, मूर्ति, वीना, सीमा, बवली, रीना आदि रही।