बागपत। कांवड़ मेले को लेकर काठा गांव में एसडीएम विवेक कुमार यादव और सीओ दिलीप सिंह ने पीस कमेटी की बैठक ली। कांवड़ मेले को सकुशल कराने के लिए सहयोग की अपील की। आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने एवं सुरक्षा के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुना
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में महीपाल सिंह प्रधान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुना गया। आठ बूथों पर 48 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर छह कार्यकर्ता रहेंगे। जो अब से लेकर लोकसभा चुनाव तक कार्य करेंगे। लिस्ट तैयार कर सांसद को भेज दी। भाजपा युवा नेता सोनू माया को बूथ कमेटी प्रभारी बनाया। उन्होंने बताया कि गांव से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीताकर भेजा जाएगा। जिसकी वोट नहीं बनी, उसकी वोट बनवाई जाएगी। बैठक में अशोक, ज्ञानेंद्र, जितेंद्र, विकास, बिल्लू, जयकुमार, देवेंद्र, विनोद आदि उपस्थित रहे।