फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी सीएचसी के लिए धरने को समर्थन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सपा के जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि टीकरी कस्बे में यदि शीघ्र चिकित्सक व कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। रविवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि कस्बा टीकरी में दो माह से अधिक समय से अस्पताल परिसर में आंदोलन व धरना चल रहा है, वे मांग कर रहे है कि चिकित्सक व कर्मचारियों को भेजकर अस्पताल चलवाया जाए, लेकिन शासन ने इसकी सुध नहीं ली। जबकि धरने पर बैठे कई लोगों की तबियत खराब है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल मेें अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने गौरीपुर मेें 100 बेड का अस्पताल बनवाया गया था, जो भाजपा सरकार ने 18 माह के शासन काल में भी चालू नहीं कराया। यदि टीकरी व गौरीपुर महिला अस्पताल मेें चिकित्सक व कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। बैठक मेें रणधीर सिंह, सभासद ललित जैन, अनुज पंवार, अमित तोमर, विक्रम, अशोक कुमार, ब्रजपाल, नासिर अली, प्रमोद पांचाल, जाहिद अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें