फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लक्ष्य बनाएं सफलता पाना असंभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। समापन अवसर पर जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारुख महमूद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि आज लगातार स्कूलों में पढ़ाई व बाद में कोचिंग करने के बावजूद बहुत से बच्चे सफल नहीं हो पाते, इसका मुख्य कारण जीवन मेें लक्ष्य बनाकर मेहनत न करना है। उन्होंने कक्षा 12वीं के बाद चिकित्सा, स्वास्थ्य, पोषण, बॉयो टेक्नोलोजी, जेनेटिक, इंजीनियरिंग, मत्स्य विज्ञान, कृषि विज्ञान, दुग्ध, विज्ञान, खाद, अरोमाथैरेपी तथा जीवथेरेपी जैसे क्षेत्रों के लिए बच्चों का मार्गदर्शन किया। मेधावियों को प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने सम्मानित किया। संचालन मोनिका शर्मा ने किया। इसमेें इरफान, सुशीला वर्मा, कुसुम, अनुज गुप्ता, रीना, रहमान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें