फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आयुषी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डा. आरपीएस तोमर, सचिव डा. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। डा. आरपीएस तोमर ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में रेड हाउस से आयुषी, दिव्यांश, अंश व आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस से सृष्टि, वंशिका, अंश तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य जेपी सिंह, संगीता जैन, रीता मान, आशा राणा ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें