फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक ऋण मोचन योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कृषक ऋण मोचन योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषि विभाग सहित अन्य अफसरों और कर्मचारियों को को सरकार सम्मानित करेगी। इसके लिए लिए डीएम ने 11 अधिकारी और कर्मचारी की सूची तैयार की है। इनमें से अच्छे कार्य करने वाले अफसरों का चुनाव होगा, जिसके बाद उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सूबे की सरकार ने कृषक ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 52 हजार किसानों को चयन किया गया था, जिसमें अपात्रों को बाहर करने के बाद करीब 23 हजार कृषकों को योजना का लाभ मिला। शिविर लगाकर किसानों को ऋण मोचन के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इसमें एक रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ हुआ। सरकार ने इस उपलब्धि को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले अफसरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि निदेशालय द्वारा डीएम से सूची मांगी गई है, जिसके बाद कृषि विभाग सहित अन्य विभागों से अधिकारी और कर्मचारियों का चुनाव किया गया, जिन्होंने कृषक ऋण मोचन योजना के तहत कार्य किया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाई गई है, जिन्हें डीएम के माध्यम से कृषि निदेशालय भेजा जाएगा। उसके बाद वहीं सूची फाइनल होगी।

इन अफसरों की बनाई गई सूची
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडेय, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, तहसीलदार बड़ौत मांगेराम चौहान, लीड बैंक ऑफिसर बसंत मिश्रा, शाखा प्रबंधक कुलदीप कुमार ओर अनिल शर्मा, राजस्व निरीक्षक सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ सहायक राज कुमार सिंह मान, कुलदीप कुमार, पंकज मलिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें