फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रोपे जाएंगे 415969 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रोपे जाएंगे 415969 पौधे
विज्ञापन


बागपत। विकास भवन सभागार में पौधरोपण समिति की बैठक हुई। विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने अवगत कराया 15 अगस्त से पौधरोपण अभियान की शुरूआत होगी। जिले में 415969 पौधे लगाएं जाएंगे। विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने बताया कि 15 अगस्त से जिले में 415969 पौधरोपण के लिए अभियान की शुरूआत होगी। वन विभाग को 87416 का लक्ष्य मिला, वहीं ग्राम विकास विभाग को 150089, राजस्व विभाग 41790, पंचायती राज विभाग 41710, आवास विकास 5680, औद्योगिक विकास 7645, नगर विकास 11360, लोक निर्माण 12357, सिंचाई विभाग को 14320, रेशम विभाग 3654, कृषि विभाग 5680, पशुपालन विभाग 6320, सहकारिता विभाग 2880, उद्योग विभाग 6480, विद्युत विभाग 6320, माध्यमिक शिक्षा 6013, बेसिक शिक्षा 6507, प्राविधिक शिक्षा 5147, उच्च शिक्षा 7653, श्रम विभाग 2013 स्वास्थ्य विभाग 8987, परिवहन विभाग 1680, रेलवे विभाग 6987, रक्षा विभाग 5360, उद्यान विभाग 34333, पुलिस विभाग 5680 पौधरोपण करने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। सीडीओ ने बताया कि 80 प्रतिशत पौधरोपण 15 अगस्त के दिन किया जाएगा। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि मृदा कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कर दिया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी अदिति शर्मा, पीडी एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें