फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डायरिया से बच्ची की मौत
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में डायरिया से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्ची के शव को घर ले गए।
हिलवाड़ी गांव निवासी राशिद की दो साल की बेटी आशिफा कई दिन से बीमार थी। उसे डायरिया हो गया था। पिता राशिद ने बताया कि पहले गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक से उसका इलाज कराया। लेकिन कोई आराम नहीं मिला। शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज किया। देर शाम को बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत पर मां रिहाना का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें