फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों के प्रति अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों के लिए अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। फेस बुक पर महिला खिलाड़ी के प्रति अभद्र और अश्लील टिप्पणी के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरियाणा के ओकेंद्र राणा नाम के युवक ने हरियाणा की महिला खिलाड़ियों के प्रति फेस बुक पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है। इससे खिलाड़ियों और समर्थकों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन के आधार पर ही ओलंपिक सहित अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ज्ञापन देने वालों में दीपक मान, अंकुर, सहदेव, प्रमोद, निखिल, सुनील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें