फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से जिला अस्पताल में गर्मी से बिलबिलाए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिजलीघर में खराबी होने के कारण शहर के लोगों को लॉ वाल्टेज और बिजली कटौती से जूझना पड़ा। इस कारण जिला अस्पताल में मरीजों का बुरा हाल हो गया। करीब एक घंटे तक मरीज गर्मी से बिलबिला गए। जनरेटर चलने के बाद मरीजों का राहत मिली।
विज्ञापन

एसडीओ राणा प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली में फाल्ट आ गया है। जिस कारण क्षेत्र में बिजली की कटौती हुई और लॉ वॉल्टेज का सामना करना पड़ा। यह हाल पूरे जिले में ही रही है। बिजली कटौती के कारण सबसे ज्यादा परेशानी जिला अस्पताल में मरीजों को झेलनी पड़ी। यहां पर करीब एक घंटे तक लाइट न आने से गर्मी से बिलबिला गए। तीमारदारों ने हाथ के पंखों से गर्मी से राहत ली, वहीं अस्पताल परिसर में आकर खड़े हो गए। जच्चा-बच्चा को भी परेशानी हुई। इसकी शिकायत तीमारदारों ने डॉक्टरों से की। जनरेटर चलवाकर देखा तो उसमें तेल नहीं मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने तेल मंगवाकर जनरेट को चालू करवाया। इसके बाद मरीज और तीमारदारों को राहत महसूस हुई। विपुल, हरेंद्र, मोमिन, इमरान, कृष्णा, मनोज ने बताया गर्मी से हालत खराब हो गई थी। करीब एक घंटों बाद जनरेटर चला। इसके बाद राहत मिली। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि दस-पंद्रह मिनट के लिए बिजली गई थी, लेकिन तुरंत ही जनरेटर चलवा दिया गया है। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें