फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्य टीम करेगी दो गांवों में हुए लाखों के घोटाले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दाहा और औसिक्का गांव में हुए लाखों के घोटाले के आरोपों की जांच के लिए जिला स्तर पर तकनीकी समिति गठित की गई है। समिति विभिन्न बिंदुओं पर जांच करेगी। पंचायत राज विभाग की निदेशक की जांच में करीब 60 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया था। मंडलायुक्त के आदेश पर डीएम ने तीन सचिवों को निलंबित किया।
विज्ञापन

बिनौली ब्लॉक के दाहा और बड़ौत ब्लॉक के औसिक्का गांव में लोगों की शिकायत पर मंडलायुक्त के निर्देश पर पंचायत विभाग की निदेशक प्रवीणा चौधरी ने विकास कार्यों की जांच की, यहां उन्हें विभिन्न कार्यों में करीब 60 लाख रुपये की धांधली मिली। उन्होंने मंडलायुक्त को रिपोर्ट दी, जिसके बाद डीएम ने तीन ग्राम सचिव को निलंबित किया। अब डीएम के आदेश पर जिला स्तर पर एक तकनीकी समिति का गठन किया। इसमें औसिक्का गांव के लिए सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त विकास कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सहायक अभियंता माजिद अली और दाहा गांव के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका और लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विपिन त्यागी को नियुक्त किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि धांधली में औसिक्का के प्रवेंद्र कुमार, दाहा गांव के मैन पाल ओर प्रवेंद्र कुमार निलंबित किए जा चुके हैं। जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया, ताकि जिला स्तर पर जांच करके पता चल सके कि वहां कितनी धनराशि का गोलमाल किया, क्योंकि मंडल स्तर पर जांच में इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें