फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन ट्रायल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गाजियाबाद में होने वाले खेल महोत्सव को लेकर कोताना रोड स्थित बहुउद्देश्यीय स्टेडियम में चयन ट्रायल मेें पहलवानों ने दमखम दिखाया। बाद में चयनित पहलवानों को मुख्य अतिथियों ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को चयन ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, जिला कुश्ती संघ के सचिव कृष्णपाल सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान धर्मेंद्र खोखर और पीटीआई विजय कुमार ने पहलवानों के साथ हाथ मिलाकर किया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में 22 से 24 जून तक होने वाले खेल महोत्सव के लिए बागपत के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल किया । पीटीआई विजय कुमार ने बताया ट्रायल के बाद सब-जूनियर बालिका वर्ग में 40 किग्रा वर्ग में शिवानी, 46 किग्रा वर्ग में अंशिका खोखर, 53 किग्रा भार वर्ग में अंशिका, जूनियर बालिका वर्ग में 50 किग्रा वर्ग में वैशाली, 57 किग्रा वर्ग में आरती, 68 किग्रा वर्ग में वर्षा कौशिक का चयन हुआ। सब-जूनियर बालक वर्ग में 45 किग्रा वर्ग में विशाल, 51 किग्रा वर्ग में शावेज, 60 किग्रा वर्ग में सनीष का चयन हुआ। जूनियर बालिका वर्ग में 50 किग्रा वर्ग में वैशाली, 57 किग्रा वर्ग में आरती, 68 किग्रा वर्ग में वर्षा कौशिक, जूनियर बालक वर्ग में 57 किग्रा वर्ग में कार्तिक, 65 किग्रा वर्ग में अनुज मलकपुर, 74 किग्रा वर्ग में अर्जुन बड़ौत, 97 किग्रा वर्ग में मुकुल का चयन हुआ। सीनियर बालक वर्ग में 57 किग्रा वर्ग में लुकमान, 65 किग्रा वर्ग में मोहित, 74 किग्रा वर्ग में अनुज बड़ौत, 97 किग्रा वर्ग मेें अजय तोमर का चयन हुआ। संचालन कोच विवेक मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें