बड़ौत (बागपत)।
बासौली गांव मेें शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें ग्रामीणों ने डीएम द्वारा विकास कार्य और स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य करने वाले ग्राम प्रधान को सम्मानित करने पर एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बरवाला उपेंद्र ने की। संचालन प्रवीण ने किया। इसमें वक्ताओं ने कहा जिस तरह ग्राम प्रधान कुलदीप ने गांव के विकास कार्य कराने के लिए कड़ी मेहनत की, वह सराहनीय है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाएं जा रहे स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर प्रधान ने लोगों को जागरूक किया। खुले में शौच बंद हो, इसलिए प्रत्येक पात्र लोगों के यहां पर शौचालय निर्माण कर पूरे गांव को ओडीएफ कराया। इससे अन्य गांव के ग्राम प्रधानों को भी सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में डीएम द्वारा ग्राम प्रधान कुलदीप तोमर को सम्मानित करने पर हर्ष जताया। इनमें इकबाल, प्रवेंद्र, सुखवीर, हरेंद्र, संजय, दीपक, धर्मेंद्र आदि रहे।