बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में रविवार (आज) कर्मचारी विद्युत लाइन की मरम्मत करेंगे। इस कारण करीब आठ घंटे विद्युत सप्लाई ठप रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा की विद्युत लाइन में खराबी आ रही है। इस कारण आए दिन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे अफसरों से शिकायत करते रहते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने लाइन ठीक कराने का निर्णय लिया। रविवार को विद्युत लाइन की मरम्मत की जाएगी। इससे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। एक्सईएन राजबीर सिंह का कहना है कि कस्बे में विद्युत लाइन पर काम चलेगा। इस कारण रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
रविवार को भी खुलेंगे कैश काउंटर
बागपत। एक्सईएन राजवीर सिंह का कहना है कि निगम के रविवार को भी कैश काउंटर खुलेंगे। उपभोक्ता वहां पर पहुंचकर अपने बिल का बकाया जमा करा सकते हैं। इसके अलावा सरूरपुर गांव में कैंप लगाकर बिल वसूली की जाएगी।