फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ी में योग एवं संस्कार शिविर 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। आर्यवीर दल पलड़ी के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में 30 सितंबर से रानी लक्ष्मीबाई बालिका योग एवं संस्कार शिविर लगेगा। शिविर के मुख्य व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य समर सिंह ने बताया 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक चलने वाले शिविर में 140 बालिकाएं भाग लेगी। आचार्य धर्मवीर आर्य बच्चों को योगाभ्यास कराएंगे । बुधवार को शिविर व्यवस्थापक हरपाल आर्य, संचालक रामगोपाल आर्य, राजवीर आर्य, नीरज आर्य, नरेंद्र आर्य, शिविर अध्यक्ष शिवकुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने शिविर की व्यवस्था का अवलोकन किया।
विज्ञापन


दाहा में ऋग्वेद खंड पारायण यज्ञ आज से
दोघट/ दाहा। गांव दाहा स्थित यज्ञशाला में तीन दिवसीय ऋग्वेद खंड पारायण यज्ञ का बृहस्पतिवार से शुभारंभ होगा। यज्ञ के ब्रह्मा वीतराग स्वामी विवेकानंद सरस्वती होंगे। सोमपाल राणा ने बताया यज्ञ में केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, पूर्व कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री, साइंटिस्ट डॉ. चंद्रवीर सिंह राणा, आचार्य वीरेंद्र मलिक भाग लेंगे। वेद पाठी गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी भोला झाल के ब्रह्मचारी होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें