बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को रामलीला मंचन का आयोजन किया। इसका शुभारंभ स्कूल की निदेशक शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस दौरान रामलीला मंचन में नैतिक, प्रेरणा, सिद्वार्थ, अंतिक्ष, आस्था, आरव, एलक्स, आराध्या, अनिरुद्ध, श्रेया, तनवी, अविका, अवनी, वैभव आदि ने विभिन्न वेशभूषा धारण कर एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। निदेशक गौरव शर्मा ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन रूपाली सैनी ने किया। इसमें अंबिका, रूपेश, मीनू, दीपो तोमर, अनु का सहयोग रहा।